मध्यप्रदेश शासन द्वारा शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से कथक नृत्यांगना गुरु उमा शर्मा एवं वरिष्ठ नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी को विभूषित किया जाएगा। यह सम्मान खजुराहो में 20 फरवरी को नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर प्रदान किया जायेगा। नृत्य गुरू जतिन गोस्वामी को वर्ष 2017 और उमा शर्मा को वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इस सम्मान के अंतर्गत 2 लाख रूपये की राशि एवं सम्मान पट्टिका प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीय कालीदास सम्मान के लिये नृत्य गुरू उमा शर्मा और जतिन गोस्वामी का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में कटक की सुश्री मीरा दास, दिल्ली की सुश्री गीता चंद्रन, श्री राजा रेड्डी और सुश्री शशि प्रभा तिवारी तथा मुम्बई की सुश्री संध्या पुरेचा शामिल थीं।